ट्रक से कुचलकर अधेड़ की मौत

Published at :29 Jan 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर अधेड़ की मौत

थाना मुख्यालय सोनबरसा में एक बाइक सवार अधेड़ की ट्रक के नीचे कुचलने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

सोनबरसा. थाना मुख्यालय सोनबरसा में एक बाइक सवार अधेड़ की ट्रक के नीचे कुचलने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के भाड़सर गांव निवासी स्व जमीरी दास के 60 वर्षीय पुत्र चंदेश्वर दास के रूप में हुई है. मृतक अपनी बाइक से कन्हौली बाजार से सोनबरसा अपने किराये के घर पर आ रहा था. रामजानकी मंदिर पोखर इंडो-नेपाल रोड के समीप इंदरवा की ओर से आ रही धान लोडेड 12 चक्का ट्रक के नीचे आ जाने से मौत हो गयी. घटना के बाद चालक व खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गया. घटना की खबर बड़ी संख्या में महिला पुरुष की भीड़ देखने के लिए इकट्ठा हो गयी. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, एसएसबी कैंप के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर रमेश कुमार ग्वाला, दारोगा मुकेश कुमार, योगेंद्र प्रसाद व सशस्त्र बल, एसएसबी के जवान पहुंचे. मुआवजे की मांग को लेकर परिजन व स्थानीय लोग शव नहीं उठने दे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन