Sitamarhi: डुमरा ग्रामीण पूर्वी मंडल के सभी बूथ पालकों के बीच कार्यों का निर्धारण

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

भाजपा के विधानसभा कार्यालय, भासर में गुरुवार को भाजपा के डुमरा ग्रामीण पूर्वी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष नवीन कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. भाजपा के विधानसभा कार्यालय, भासर में गुरुवार को भाजपा के डुमरा ग्रामीण पूर्वी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष नवीन कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शामिल मंडल पालक प्रो उमेशचंद्र झा ने बूथ पालकों के दायित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा बूथ स्तर पर अपने पदाधिकारियों की नियुक्ति सभी बूथों पर पालक के रूप में करती है, जो पार्टी के प्रमुख कार्यों को बूथ स्तर पर करने का काम करते हैं. वहीं, विशिष्ठ अतिथि नगर विधायक डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि भाजपा ””””बूथ जीतो,चुनाव जीतो”””” के नारे के साथ चुनाव मैदान में सफलता प्राप्त करेगी. बैठक में उपाध्यक्ष किशोरी दास, छोटन कुमार, राजकुमार साह, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक अमरनाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय पांडेय, दिनेश साह, आजमगढ़ पंचायत अध्यक्ष राजीव चौधरी, भूपभैरो पंचायत अध्यक्ष शिवाजी, रसलपुर पंचायत अध्यक्ष पंकज प्रसुन्न, भासर मच्छहां दक्षिणी पंचायत अध्यक्ष सुनील गुप्ता, उत्तरी पंचायत अध्यक्ष कैलाश साह, परोहा पंचायत अध्यक्ष कमलेश कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष रमन कुमार, अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष दीपक कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील ठाकुर व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन