बाइक लूट का मास्टर माइंड गिरफ्तार

डुमरा थाना पुलिस ने बाइक लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
सीतामढी. डुमरा थाना पुलिस ने बाइक लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान परसौनी थाना के कठौर गांव निवासी महेशी साह के पुत्र शिवनाथ साह के रुप में की गई है. जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को डुमरा थाना के गोपनाथपुर गांव निवासी नवल राय ने डुमरा थाना मे प्राथमीकी दर्ज कराई थी. जिसमें बताया था कि थाना क्षेत्र के बरहरवा फोरलेन के समीप अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था. घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना मे शामिल बदमाशों की पहचान मे जुट गई थी. इसी दौरान थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली कि घटना का मास्टर माइंड अपने घर पर आया हुआ है. सूचना पर थानाध्यक्ष ने एसआई पिन्टू कुमार व एएसआई मुकेश कुमार सशस्त्र बल के सात घटना में शामिल मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




