दहेज को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के रामनगरा चक्का टोला में दहेज को लेकर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है.
रीगा. थाना क्षेत्र के रामनगरा चक्का टोला में दहेज को लेकर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता भरत कुमार की पत्नी रूबी कुमारी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में पति के अलावा ससुर राम बालक साह, सास सीता देवी, देवर शत्रुध्न कुमार एवं मनीष कुमार को आरोपित किया है. वर्तमान समय में अपने भाई के घर हुमायूंपुर रह रही हूं. न्याय के लिए थाना में आवेदन दिया हूं. रूबी कुमारी के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




