sitamarhi : मनोज बने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव

Updated:
विज्ञापन
sitamarhi : मनोज बने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव

बिहार प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चंदन ने परिहार प्रखंड के विष्णुपुर निवासी मनोज कुमार राय को प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. बिहार प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चंदन ने परिहार प्रखंड के विष्णुपुर निवासी मनोज कुमार राय को प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है. अपने मनोनयन पर मनोज कुमार राय ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह पार्टी के प्रति समर्पण भाव से काम करेंगे और अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ काम करेंगे. श्री राय के मनोनयन पर महागठबंधन नेता व कार्यकर्ता नवल कमार यादव, महेन्द्र राम, रामा सिंह कुशवाहा, विष्णुदेव सिंह कुशवाहा, नंदलाल सिंह विद्रोही, राज कुमार सिंह कुशवाहा, राजेंद्र झा, बरूण कुमार यादव, सुरेश पासवान, सोनु कुमार, नीतेश कुमार व रमेश कुमार मंडल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आने से संगठन को मजबूती मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन