किशोरी से गैंगरेप में तीन को आजीवन कारावास

Updated at : 07 Oct 2024 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
किशोरी से गैंगरेप में तीन को आजीवन कारावास

तीन आरोपितों महिंदवारा थाने के सुग्रीडीह निवासी रामकिशोर सिंह के पुत्र संतोष कुमार, विनय राय के पुत्र अभिषेक कुमार व दिलीप राय के पुत्र बृजेश कुमार को उम्रकैद व 15- 15 हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनायी है.

विज्ञापन

डुमरा कोर्ट किशोरी से गैंगरेप के मामले में सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) आरती कुमारी सिंह ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद तीन आरोपितों महिंदवारा थाने के सुग्रीडीह निवासी रामकिशोर सिंह के पुत्र संतोष कुमार, विनय राय के पुत्र अभिषेक कुमार व दिलीप राय के पुत्र बृजेश कुमार को उम्रकैद व 15- 15 हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनायी है. अर्थदंड की राशि नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा का भी फैसला सुनाया है. कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी निर्देश दिया है कि सरकार की ओर से पीड़िता को मिलने वाली सहायता राशि के रूप में पांच लाख रुपये डीएलएस सीतामढ़ी द्वारा पीड़िता को दिया जाये.

किशोरी को पकड़ कर जंगल में ले गये थे आरोपित

कोर्ट ने आरोपितों को दोषी पाते हुए सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए सोमवार की तिथि मुकर्रर की थी. मामले में सरकार पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक जुनैद अर्मिल ने पक्ष रखा. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता रामनन्दन वर्मा ने पक्ष रखा. बताया गया है कि पीड़िता के परिजनों ने 20 जून 2022 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बताया था िक पीड़िता शादी समारोह में गई थी. वहां से तीन बजे सुबह में लौट रही थी. रास्ते में तीनों ने उसे पकड़ लिया. जंगल में ले गये. वहीं घटना को अंजाम दिया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन