Sitamarhi : साउथ कोरिया में सम्मानित हुआ पुपरी का लाल चंद्रशेखर

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi : साउथ कोरिया में सम्मानित हुआ पुपरी का लाल चंद्रशेखर

नगर के वार्ड संख्या 16 के लाल चंद्रशेखर को साउथ कोरिया में पोस्ट डॉक्टर उपाधि से सम्मानित किया गया है.

विज्ञापन

पुपरी

. नगर के वार्ड संख्या 16 के लाल चंद्रशेखर को साउथ कोरिया में पोस्ट डॉक्टर उपाधि से सम्मानित किया गया है. पुपरी निवासी समाजसेवी व साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनिल सर्राफ व रेणु सर्राफ के पुत्र चंद्रशेखर ने ब्रह्मांड विज्ञान के क्षेत्र में सफलता हासिल की है. चंद्रशेखर को पोस्ट डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर स्थानीय प्रबुद्ध लोगो ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है. बधाई देने वालों में नगर परिषद के उपसभापति ब्रजेश कुमार जालान, वार्ड पार्षद पप्पू मुरारी शिवहरे, रेडक्रॉस के सचिव अतुल कुमार, डॉ श्रीपति झा, डॉ नवीन झा, मनोज जालान, अजय टिबरेवाल, सुशील केजरीवाल, श्याम बिहारी केजरीवाल, मनोज गुप्ता, अशोक स्वर्णकार समेत अन्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राकेश कुमार राज

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन