sitamarhi news: प्रथम सेमीफाइनल मैच में कुम्हरौली की टीम ने डुमरा की टीम को हराया

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

राजबाग खेल मैदान में आयोजित राजबाग फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत गुरुवार को खेले गये प्रथम सेमीफाइनल मैच में कुम्हरौली, दरभंगा की टीम ने डुमरा की टीम को एक गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया.

विज्ञापन

पुपरी. स्थानीय राजबाग युवा संस्थान के तत्वावधान में राजबाग खेल मैदान में आयोजित राजबाग फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत गुरुवार को खेले गये प्रथम सेमीफाइनल मैच में कुम्हरौली, दरभंगा की टीम ने डुमरा की टीम को एक गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. विजेता टीम की ओर से मो अता ने एकमात्र निर्णायक गोल किया. मो अता को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया. जिसे संस्थान के संरक्षक मो शाकीर हुसैन ने कप प्रदान कर सम्मानित किया. इस से पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता संदीप कुमार, बिहार पैरामेडिकल संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद एवं राजबाग युवा संस्थान के संस्थापक अतुल कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया. टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को गररी, दरभंगा एवं राजबाग, पुपरी की टीम के बीच खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला 20 अप्रैल रविवार को होगा. मैच में रेफरी के रूप में नारायण ठाकुर कुरकुर, लाइंसमैन के रूप में बिलटू कापर व मुकेश कुमार तथा उद्घोषक चंदन पाठक थे. मौके पर टूर्नामेंट आयोजन समिति के संयोजक नागेश्वर कुमार, शिक्षक रघुनाथ पासवान, देवक पंडित, मो हुसैनी, रविंद्र ठाकुर, रौनक आर्या, सकलदेव पंडित, सच्चिदानंद सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन