sitamarhi news: बनारसी स्थान दुर्गा मंदिर से गाजे- बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा, शामिल हुईं 901 सुहागन महिलाएं

Updated:
विज्ञापन
sitamarhi news: बनारसी स्थान दुर्गा मंदिर से गाजे- बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा, शामिल हुईं 901 सुहागन महिलाएं

वासंतिक नवरात्र के सप्तमी तिथि पर शुक्रवार को नगर पंचायत के विद्यापति नगर स्थित बनारसी स्थान दुर्गा मंदिर से गाजे- बाजे के साथ 901 सुहागिन महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

बनारसी स्थान दुर्गा मंदिर से गाजे- बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा, शामिल हुईं 901 सुहागन महिलाएं

सुरसंड. वासंतिक नवरात्र के सप्तमी तिथि पर शुक्रवार को नगर पंचायत के विद्यापति नगर स्थित बनारसी स्थान दुर्गा मंदिर से गाजे- बाजे के साथ 901 सुहागिन महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गयी. जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ऐतिहासिक बूढ़ा पोखर पहुंची. जहां आचार्य पंडित विजय कांत झा, सह आचार्य दीनबंधु मिश्र, कोटेश्वर झा व हरिमोहन झा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल लिया गया. तत्पश्चात ब्रह्मस्थान से मुख्य मार्ग से आंबेडकर टावर व महारानी स्थान होते हुए पुनः पूजा स्थल पर पहुंची. समिति की ओर से सुहागिन महिलाओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया. आचार्य पंडित विजय कांत झा ने बताया कि उक्त मंदिर के संस्थापक कृष्णमोहन झा द्वारा तीन वर्ष पूर्व चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा व गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी. विगत तीन वर्षों से चैत्र में नौ दिनों तक माता की आराधना पूरे भक्तिभाव के साथ की जाती है. कलश यात्रा में मंदिर के संस्थापक सह पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्णमोहन झा, उपाध्यक्ष गजेंद्र मिश्र, सचिव देवेंद्र राउत, उपसचिव भरत चौधरी, कोषाध्यक्ष महावीर चौधरी के अलावा पूर्व पार्षद अशोक कुमार चौधरी, पूर्व सरपंच उदय राय, सुशील चौधरी, सुरेंद्र ठाकुर, रितेश चौधरी, संजीव राउत व बद्री महतो समेत सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन