Sitamarhi : डुमरा में दो सर्राफा दुकान से 7.50 लाख के जेवरात चोरी
Author Rakesh kumar raj
Updated:
विज्ञापन

डुमरा थाना क्षेत्र में चोरों का उत्पात थम नहीं रह रहा है.
विज्ञापन
— थाना क्षेत्र के बाजितपुर चौक की घटना
— दोनों दुकान का शटर और ताला काटकर चोरों ने दिया घटना को अंजाम
सीतामढ़ी
. डुमरा थाना क्षेत्र में चोरों का उत्पात थम नहीं रह रहा है. बीते शुक्रवार की रात शातिर चोरों ने थाना क्षेत्र के बाजितपुर चौक पर दो सर्राफा दुकानों को निशाना बनाया. इस दौरान चोरों ने इन दुकानों के शटर व ताला काटकर तकरीबन 7.50 लाख से ऊपर के जेवरात चोरी कर ले गया. शनिवार की सुबह इन दुकानों में चोरी की खबर लगने पर लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में भारी आक्रोश का माहौल है. जानकारी के अनुसार, डुमरा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर वार्ड नंबर एक निवासी विश्वनाथ साह के पुत्र शत्रुध्न साह बीते करीब पांच वर्षों से बाजितपुर चौक पर सोना-चांदी की दुकान चला रहे हैं. वे प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे. अगले दिन शनिवार की सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि दुकान का शटर और ताला कटा हुआ है तथा दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा है. जब वे तिजोरी के पास पहुंचे तो तिजोरी भी टूटी हुई पायी गयी. तिजोरी में रखे सोना-चांदी के आभूषण अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई. इसी रात पास ही स्थित पप्पू कुमार की सोना-चांदी की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया. वहां से भी शटर तोड़कर चोरी की गयी तथा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए. चोरी की सूचना मिलने पर डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










