sitamarhi news: उप निदेशक ने फसल कटनी का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
sitamarhi news: उप निदेशक ने फसल कटनी का किया निरीक्षण

राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत रब्बी गेंहू फसल की कटनी प्रयोग का निरीक्षण सोमवार को उप निदेशक सांख्यिकी शशि भूषण ने किया.

विज्ञापन

डुमरा. राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत रब्बी गेंहू फसल की कटनी प्रयोग का निरीक्षण सोमवार को उप निदेशक सांख्यिकी शशि भूषण ने किया. इस दौरान उन्होंने परसौनी प्रखंड के मदनपुर पंचायत स्थित बेनीपुर गांव में पहुंच कर किसान लालबाबू यादव के खेत में लगे गेहूं फसल की कटनी किया. बताया गया कि फसल कटाई प्रयोग उत्पादन एवं उपज दर क्षति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है. इसके अंतर्गत कटनी का प्रयोग संभावित रैंडम पद्धति से निकालकर प्लॉट का चयन किया जाता है, जिसमें प्लॉट का कट साइज 10 मीटर लंबा एवं 5 मीटर चौड़ा यानी कुल 50 वर्ग मीटर में किया जाता है. 50 वर्ग मीटर में किए गए कटनी में कुल 20 किलो 6 सौ ग्राम गेंहू का उपज पाया गया. जिसका प्रति हेक्टेयर 41.20 क्विंटल उत्पादन का आकलन हुआ. मौके पर जिला सांख्यिकी अधिकारी लखी राम मुर्मू, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी रणधीर कुमार, रविशंकर कुमार व आमोद कुमार समेत अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन