बारात में चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के मसहा गांव में सोमवार की रात बरात के दौरान हुये विवाद में चाकू लगने से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
सीतामढ़ी. जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के मसहा गांव में सोमवार की रात बरात के दौरान हुये विवाद में चाकू लगने से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के भवप्रसाद गांव निवासी केवल मांझी के 17 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, पप्पू कुमार अपने गांव से बरात बैरगनिया थाना क्षेत्र के मसहा गांव गया था. जहां बराती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसमें चाकू व रॉड लगने से घायल हो गया. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




