रंगदारी नहीं देने पर चाकू से प्रहार कर किया घायल

थाना क्षेत्र के कन्हमां गांव में रंगदारी नहीं देने पर एक व्यक्ति को चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया. घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिहार में कराया गया.
बेला. थाना क्षेत्र के कन्हमां गांव में रंगदारी नहीं देने पर एक व्यक्ति को चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया. घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिहार में कराया गया. मामले को लेकर पीड़ित कन्हमां गांव निवासी अशरफ ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें गांव के ही मो नेयाज उर्फ मो रेहान को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर ने बताया कि इस मामले में आरोपित नेयाज उर्फ रेहान को गिरफ्तार कर लिया गया है. बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. प्राथमिकी में बताया है कि 15 दिसंबर को पीड़ित की बाइक चोरी हो गयी. खोजबीन के क्रम में पता चला की नेयाज द्वारा नेपाली लोगों की मदद से बाइक की चोरी करवायी गयी है. इसके बाद अशरफ नेयाज से अपनी बाइक वापस दिलाने का आग्रह किया. नेयाज ने 20 हजार रुपए लेकर उसकी बाइक वापस दिलवा दिया था. इधर, 16 फरवरी को आरोपी ने पीड़ित से पुन: 30 हजार रुपए रंगदारी की मांग की. विरोध करने पर चाकू से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




