भाजपा नेता से रिश्वत लेना पड़ा महंगा, सीबीआइ के हत्थे चढ़े इंडियन बैंक के मैनेजर

सीबीआइ की टीम ने बुधवार को इंडियन बैंक बथनाहा के ब्रांच मैनेजर विशाल कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया.
सीतामढ़ी. सीबीआइ की टीम ने बुधवार को इंडियन बैंक बथनाहा के ब्रांच मैनेजर विशाल कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया. गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम कागजी कार्रवाई पूरी कर घूसखोर बैंक अधिकारी को लेकर रवाना हो गयी. कार्रवाई से बैंक में हड़कंप मच गया. सीबीआइ ने यह कार्रवाई इतनी तेजी से की कि मीडिया व अन्य लोगों को भनक तक नहीं लग सकी. जानकारी के मुताबिक, मैनेजर ऋण देने के एवज में भाजपा नेता से रिश्वत की राशि ले रहे थे, तभी टीम ने उन्हें बैंक में ही दबोच लिया. सीबीआइ की इस तरह की कार्रवाई में पोस्टल डिपार्टमेंट के किसी कर्मी को गवाह बनाया जाता है. इसके चलते टीम के आग्रह पर डाक अधीक्षक मुकेश लश्कर ने प्रधान डाकघर के कर्मी राजकरण को गवाह बनने के लिए इंडियन बैंक की बथनाहा शाखा में भेजा था. वहां के बाद टीम उक्त रिश्वतखोर बैंक अधिकारी को लेकर प्रधान डाकघर पहुंची. यहां कागजी कार्रवाई के बाद बैंक मैनेजर को लेकर रवाना हो गयी. बथनाहा प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष (दक्षिणी) बिकाऊ महतो ने उक्त बैंक से तीन लाख का ऋण लिया था. इसके एवज में मैनेजर ने रिश्वत के रूप में उनसे 30 हजार रुपये का डिमांड कर दिया था. मैनेजर के तगादा पर तगादा के बाद महतो ने रिश्वत की निर्धारित राशि में से 10 हजार दिया था. शेष 20 हजार के लिए मैनेजर महतो से तगादा कर रहा था. मैनेजर के इस हठ से तंग आकर महतो ने सीबीआइ से लिखित शिकायत की थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




