डुमरा में महिला के खाते से 24 हजार की अवैध निकासी

Updated:
विज्ञापन
डुमरा में महिला के खाते से 24 हजार की अवैध निकासी

डुमरा थाना क्षेत्र के शंकर चौक डुमरा वार्ड नंबर 35 निवासी दिलीप सहगल की पत्नी नूतन कुमारी ने थाना में आवेदन देकर साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के शंकर चौक डुमरा वार्ड नंबर 35 निवासी दिलीप सहगल की पत्नी नूतन कुमारी ने थाना में आवेदन देकर साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में 24 हजार 999 रुपये अवैध निकासी का आरोप लगाया है. 278 लीटर सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

परिहार. थाने की पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम जगदर गांव में छापेमारी कर 278 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान जगदर गांव निवासी हरिनारायण महतो के पुत्र संजय कुमार के रुप में की गयी है. प्रभारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

महिला को मारपीट कर जख्मी किया, प्राथमिकी

रीगा. थाना क्षेत्र के भवदेपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट में एक महिला जख्मी हो गयी. जख्मी शंकर मलिक की पत्नी मुन्नी देवी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. इस संबंध में पीड़िता के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में अजय मलिक, रानी देवी एवं मंजू देवी को आरोपित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन