मेजबान सीतामढ़ी ने मुजफ्फरपुर को हराया

Updated at : 08 Mar 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
मेजबान सीतामढ़ी ने मुजफ्फरपुर को हराया

सीतामढ़ी की टीम महज 36.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर ली.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में और जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में शनिवार को मिथिला जोन के सीनियर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को मेजबान सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर के बीच मैच खेला गया. सीतामढ़ी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी नहीं, बल्कि पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुजफ्फरपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 182 रनों का लक्ष्य रखी. मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी आलोक ने 62 व विशाल ने 32 रनों का योगदान दिया. सीतामढ़ी के गेंदबाज राजेश झा ने पांच, तो रोहित व विपुल ने दो-दो विकेट प्राप्त किए. — तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल

जवाब में उतरी सीतामढ़ी की टीम महज 36.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर ली. मैच में सीतामढ़ी के बल्लेबाज आदित्य ने 72 व मुकेश ने 69 रनों का योगदान दिया. मुजफ्फरपुर के गेंदबाज विशाल, देवाशीष व नमन एक-एक विकेट प्राप्त किए. इस तरह सीतामढ़ी की टीम मैच को सात विकेट से जीत ली. मैन ऑफ द मैच सीतामढ़ी के राजेश झा को घोषित किया गया. मैच के दौरान सीइओ श्याम किशोर प्रसाद, एसडीसीए के सचिव ज्ञान प्रकाश, पंकज कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, एसडीसीए के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन सतीश चंद्र झा व विवेक मिश्रा के आलावा अंपायर वेदप्रकाश व आशुतोष, स्कोरर रोहित व नीरज मौजूद थे. 10 मार्च 25 को मधुबनी बनाम मुजफ्फरपुर के बीच मैच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन