Sitamarhi: शिवहर में प्रथम दिन होमगार्ड बहाली के लिए 571 महिला अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

स्थानीय श्रीनवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया शुरू की गयी.

विज्ञापन

शिवहर. स्थानीय श्रीनवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया शुरू की गयी. जिसमें प्रथम दिन 571 महिला अभ्यर्थियों ने होमगार्ड बहाली को लेकर शारीरिक दक्षता की परीक्षा दी. इस दौरान महिला अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में 800 सौ मीटर की दौड़ के साथ सीना की माप, ऊंचाई, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक की प्रक्रिया अलग-अलग टेबल से पूरी पारदर्शिता के साथ की गई. इस अवसर पर डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने श्रीनवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रहे होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया का निरीक्षण किए. साथ ही वहां बहाली की मॉक ड्रिल किया गया. डीएम ने अभ्यर्थियों की सुविधा और पूरी पारदर्शिता तथा साफ सुथरे माहौल में बहाली करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया. साथ ही डीएम ने बहाली के लिए तैनात कर्मियों को अभ्यर्थियों की जांच के तरीके और बहाली प्रक्रिया से अवगत कराया. कहा कि बहाली के दौरान अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन