sitamarhi news: युवकों ने दारोगा को उठा के पटका

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम पुलिस व शराबियों के बीच हाइ वोल्टेज ड्रामा चला. शराब के नशे में धुत युवक सड़क पर घूम-घूम कर गाली-गलौज कर रहे युवक को जब पुलिसकर्मियों ने पकड़ा तो उल्टे वे आगबबूला हो गए.

विज्ञापन

परिहार. बुधवार की देर शाम पुलिस व शराबियों के बीच हाइ वोल्टेज ड्रामा चला. शराब के नशे में धुत युवक सड़क पर घूम-घूम कर गाली-गलौज कर रहे युवक को जब पुलिसकर्मियों ने पकड़ा तो उल्टे वे आगबबूला हो गए. शराबियों ने जवानों के साथ जमकर गाली-गलौज व हाथापायी की. इतना से भी जी नही भरा तो थाना में प्रतिनियुक्त सहायक दारोगा (जमादार) नसीम अख्तर को उठा कर पटक दिया, जिससे जमादार के कुल्हा के हड्डी में गंभीर चोट लगी है. हालात बेकाबू होते देख पुलिसकर्मियों ने किसी तरह नशेड़ी को कब्जे में लिया गया. उक्त मामले में जमादार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में बताया गया है कि डायल 112 वाहन पर ड्यूटी में सुरगहिया चौक थे, तभी सूचना मिली की सुतिहारा मुस्लिम टोला में एक युवक नशे के हालात में कुछ लोगों के साथ गाली-गलौज व मारपीट पर उतावला हो रहा है.जैसे ही टीम 112 वहां पहुंची गाड़ी देखते ही व भागने लगा. पुलिस बल ने उसे ग्रामीण के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ा, पकड़ाते ही व पुलिस बल के साथ गाली-गलौज धक्का मुक्की व मारपीट करने लगा,इसी बीच जमादार नसीम अख्तर जब-तक कुछ समझते नशेड़ी जमादार को उठा कर पटक दिया, जिससे कुल्हा में गंभीर चोट लगी है. गिरफ्तार नशेड़ी की पहचान सुतिहारा निवासी महबूल हक के 19 वर्षीय पुत्र रेहान के रूप में की गयी है, तलाशी के क्रम में रेहान के कमर से चार बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन