दूसरे लीग मैच में गंगटी की टीम ने बनौली टीम को हराया

Updated:
विज्ञापन
दूसरे लीग मैच में गंगटी की टीम ने बनौली टीम को हराया

श्री रघुनाथ प्रसाद नोपानी उच्च विद्यालय के मैदान में जारी स्व झम्मन साह मेमोरियल कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मुकाबले में रविवार को गंगटी पुपरी की टीम ने सुरसंड बनौली टीम को शिकस्त दी

विज्ञापन

बाजपट्टी. प्रखंड के श्री रघुनाथ प्रसाद नोपानी उच्च विद्यालय के मैदान में जारी स्व झम्मन साह मेमोरियल कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मुकाबले में रविवार को गंगटी पुपरी की टीम ने सुरसंड बनौली टीम को शिकस्त दी. इससे पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष व जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ राजेश दास ने टॉस कराकर कराया. टॉस जीत कर गंगटी की टीम ने क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुरसंड बनौली की टीम ने 17.3 ओवर में 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसमें रतन ने 28 रन और कमलेश ने 22 रनों का योगदान दिया. सिराज, महबूब, फरीद और शाहिद ने दो- दो विकेट हासिल किया. जवाब में उतरी गंगटी की टीम ने 10.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर लक्ष्य पूरा करते हुए जीत हासिल कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन