प्रधानमंत्री आवास का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना का झांसा देकर सामूहिक रूप से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है.
पुपरी (सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना का झांसा देकर सामूहिक रूप से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पत्र पर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में मो फजिले, मो जावेद व मो अरबाज को नामजद आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि मो फजिले प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान बनवा दिये जाने का प्रलोभन देकर आधार कार्ड का फोटो कॉपी ले लिया तथा पिछले दिनों रात में जब पीड़िता अपने बच्चों के साथ सोयी थी. उसी समय उक्त सभी नामजद आरोपी अंगुठे का निशान देने का झांसा देकर गेट खुलवाया. बलपूर्वक बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया तथा धमकी दिया कि हल्ला करोगी तो गला दबाकर हत्या कर देंगे. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




