बथनाहा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार युवक गिरफ्तार

Updated at : 04 Mar 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
बथनाहा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार युवक गिरफ्तार

पुलिस की स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात भुतही थाना क्षेत्र के लोहखर टोला सुपैना में छापेमारी कर 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपित चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. पुलिस की स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात भुतही थाना क्षेत्र के लोहखर टोला सुपैना में छापेमारी कर 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपित चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों में भुतही थाना क्षेत्र के लोहखर टोला सुपैना गांव निवासी गणेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार, परमहंस मुखिया का पुत्र संतोष कुमार, शिवजी मुखिया का पुत्र संतोष कुमार एवं लालबाबू सहनी का पुत्र सूरज कुमार शामिल है. इन सभी की उम्र 20 व 22 वर्ष बतायी गयी है. कार्रवाई टीम का नेतृत्व कर रहे सदर एसडीपीओ-1 राम कृष्णा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस टीम ने घटना के 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिले के बथनाहा थाना अंतर्गत तीन मार्च 2025 को करीब 4.00 बजे घास लाने सरेह में गयी 14 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था. उक्त संदर्भ में पीड़िता के पिता के बयान के आधार पर बथनाहा थाना में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी. एसपी द्वारा घटना के सफल उद्भेदन व गिरफ्तारी हेतु सदर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में बथनाहा पुलिस व डीआइयू की टीम को शामिल करते हुए स्पेशल टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम द्वारा आवश्यक छानबीन प्रारंभ किया गया तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 12 घंटे के भीतर घटना के चार आरोपियों को धर दबोचा गया है. उनका एक साथी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है.

— एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से जब्त किया प्रदर्श

पीड़िता को सकुशल बरामद कर चिकित्सीय जांच एवं अन्य सभी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसके माता-पिता को विधिवत सुर्पुद किया गया. आवश्यक साक्ष्य संकलन हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला(एफएसएल) की टीम के द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए घटनास्थल से प्रदर्शों को जब्त किया गया, जिसे विधिवत जांच हेतु भेजा गया है. छापेमारी टीम में प्रशिक्षु डीएसपी रवि रंजन, बथनाहा थानाध्यक्ष धनंजय कुमार चौधरी, तकनीकी शाखा प्रभारी पुअनि संजय कुमार, पुअनि रवि कुमार पंडित, पुअनि अजय कुमार पासवान, सपुअनि सत्येंद्र कुमार, तकनीकी शाखा सिपाही सोनू कुमार भी सशस्त्र बल शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन