अगलगी की घटना में चार घर राख

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मारर गांव में मंगलवार की देर रात हुई अगलगी की घटना में चार घर जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

बेलसंड. थाना क्षेत्र के मारर गांव में मंगलवार की देर रात हुई अगलगी की घटना में चार घर जलकर राख हो गया. पीड़ितों ने बताया कि घटना में नगद, अनाज व फर्नीचर समेत अन्य सामग्री जल कर खाक हो गया. सूचना पर पहुंची अग्निशमन दस्ता द्वारा आग पर काबू पाया गया. बताया गया कि पीड़ित सोनेलाल राम, दीपलाल राम, विनय साह व छोटे साह ने सीओ को आवेदन देकर सहायता की गुहार लगाई है. वहीं, सूचना पर पहुंचे मुखिया मनोज सिंह व तरियानी छपरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नीतीश कुमार सिंह पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन