Sitamarhi : रातो नदी में उफान, श्रीखंडी भिट्ठा में घुसा बाढ़ का पानी

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi : रातो नदी में उफान, श्रीखंडी भिट्ठा में घुसा बाढ़ का पानी

नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी वर्षा के चलते गुरुवार की शाम प्रखंड के श्रीखंडी भिट्ठा गांव से होकर बहनेवाली रातो नदी अचानक उफन गयी.

विज्ञापन

सुरसंड(सीतामढ़ी). नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी वर्षा के चलते गुरुवार की शाम प्रखंड के श्रीखंडी भिट्ठा गांव से होकर बहनेवाली रातो नदी अचानक उफन गयी. रातो के नदी के उफनने से श्रीखंडी भिट्ठा वार्ड संख्या पांच में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. उक्त वार्ड में जानेवाली एकमात्र पीसीसी सड़क पर तीन फुट पानी का तेज बहाव हो रहा है. पूर्व वार्ड सदस्य सीतासुंदर मुखिया ने बताया कि वार्ड संख्या पांच निवासी महेंद्र ठाकुर, राधे ठाकुर, दीपक ठाकुर, लालदेव मुखिया, राजकुमार मुखिया, मिश्री मुखिया, नारायण मुखिया, लक्ष्मी मुखिया व नीरस मुखिया के घर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. जबकि महादलित परिवार समेत शेष बचे घरों के मुहाने पर बाढ़ का पानी पहुंच गया है. लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. विगत कई वर्षों से रातो नदी का कहर झेल चुके उक्त वार्ड के लोगों को बाढ़ का भय सताने लगा है. खासकर पशुपालकों के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. रातो नदी का जलस्तर करीब दो सौ सेंटीमीटर तक पहुंच गया है. संवाद प्रेषण तक जलस्तर में वृद्धि जारी था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन