सोनबरसा में बाइक के सीट ने नीचे व डिक्की से पांच किलोग्राम गांजा बरामद

Published at :28 Jan 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
सोनबरसा में बाइक के सीट ने नीचे व डिक्की से पांच किलोग्राम गांजा बरामद

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन सोनबरसा बीओपी कैंप के जवानों ने मंगलवार की शाम नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही गांजा के खेप के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सोनबरसा(सीतामढ़ी). इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन सोनबरसा बीओपी कैंप के जवानों ने मंगलवार की शाम नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही गांजा के खेप के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान नेपाल के सर्लाही जिले के हरिवन थाना अंतर्गत हरिवन वार्ड नंबर दो निवासी रामजी बुद्धाथोकी के पुत्र प्रदीप बुद्धाथोकी एवं हरिवन अतरौली टोला वार्ड नंबर 10 निवासी स्व कर्मा डोच के पुत्र अमन बैंदा के रुप में की गयी है. कार्रवाई दल का नेतृत्व कर रहे कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर रमेश कुमार ग्वाला ने बताया कि चिलरा मोड़ एनएच 77 स्थित पिलर संख्या 326/32 के पास से उक्त कार्रवाई की गयी है. गांजा की उक्त खेप नेपाली बाइक नंबर प्रदेश 2-03-1 प 0155 से बरामद किया गया है. तस्करों ने सुरक्षा जवानों की आंख में धुल झोंकने के उद्देश्य से गांजा को बाइक के सीट के नीचे और डिक्की में छिपाकर रखा था. कार्रवाई दल में सहायक उप निरीक्षक आशीष चौहान, राजेंद्र गाल्टा, शंभु यादव भी शामिल रहे. जब्त गांजा, बाइक व गिरफ्तार दोनों नेपाली तस्करों को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु स्थानीय थाने के हवाले कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन