Sitamarhi : अगलगी में दो घर जल कर राख

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

पोशुआ पटनिया पंचायत अंतर्गत पटनिया बाजार के समीप वार्ड नंबर सात में हुई अगलगी की घटना में फूस का दो घर जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

Sitamarhi : रीगा. पोशुआ पटनिया पंचायत अंतर्गत पटनिया बाजार के समीप वार्ड नंबर सात में हुई अगलगी की घटना में फूस का दो घर जलकर राख हो गया. पीड़ित खखू शेख ने बताया ने बताया कि मंगलवार की दोपहर अचानक उनके घर में आग लग गई. मुखिया विजेंद्र कुमार यादव की सूचना पर अग्निशामक दस्ता पहुंची, पर अग्निशमन टंकी में पानी कम होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका. देखते-देखते उनका घर व घर में रखी सामग्री जल कर राख हो गई. इसी क्रम में बगल के विलास ठाकुर का दुकान व सारी सामग्री भी जल गया. घटना की पुष्टि करते हुए मुखिया श्री यादव ने बताया कि आपदा विभाग से अग्नि पीड़ितों को तत्काल सहायता मुहैया कराने की मांग की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन