ePaper

कार से ठोकर लगने के मामले में प्राथमिकी, चार आरोपित

Updated at : 13 Sep 2024 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
कार से ठोकर लगने के मामले में प्राथमिकी, चार आरोपित

थाना क्षेत्र के आवापुर गांव निवासी ललन पासवान की पत्नी रूबी देवी के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

पुपरी. थाना क्षेत्र के आवापुर गांव निवासी ललन पासवान की पत्नी रूबी देवी के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में बताया गया है कि आठ सितंबर को पति कदम चौक के पास बाइक लगाकर सड़क किनारे खड़ा थे. इसी क्रम में सुरसंड के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक कार(बीआर 06सीएम 3106) है. उसे कार में चार व्यक्ति शराब के नशे में धूत था. गलत साइड में आकर पति के ऊपर कार को चढ़ा दिया, जिससे पति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी की स्थिति में इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है. बिजली चोरी मामले में चार पर प्राथमिकी

पुपरी. कनीय विद्युत अभियंता रविभूषण के आवेदन पर थाने में बिजली चोरी मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में बुढ़नद चौक निवासी राजाराम साह के पुत्र राघव कुमार, जैतपुर मोहल्ला निवासी फुद्दी थवई के पुत्र प्रकाश थवई, सिंघासन थवई के पुत्र सुनील कुमार व दिग्विजय नारायण सिंह के पुत्र विकास कुमार को आरोपित किया गया है. सभी पर अलग-अलग राशियों में जुर्माना भी लगाया गया है.

महिला ने घर में घुसकर मारपीट करने का लगाया आरोप

पुपरी. थाना क्षेत्र के गाढ़ा जोगिया गांव निवासी शमा परवीन के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें स्थानीय गांव निवासी मुनीम मंजर व नकिल मंजर हुसैन समेत अन्य व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी के मुताबिक, 11 सितंबर को घर में घुस कर मारपीट की गयी.

भिट्ठा में शराब जब्ती मामले के दो अभियुक्त गिरफ्तार

सुरसंड. गुप्त सूचना के आधार पर भिट्ठा थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात चोरौत थाना क्षेत्र के परिगामा गांव में छापेमारी कर शराब जब्ती मामले में फरार दो आरोपितों को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशिक्षु पुअनि शैलेश कुमार ने बताया कि सअनि जुनैद खां के नेतृत्व में गिरफ्तार परीछन मुखिया के पुत्र फुलचंद मुखिया व बौएलाल मुखिया के पुत्र जीतू मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन