अमजद की हत्या मामले में प्राथमिकी, एक आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अमजद की हत्या मामले में प्राथमिकी, एक आरोपित गिरफ्तार

हसौल थाना क्षेत्र के राजोपट्टी में दो किशोर के आपसी विवाद में चाकू लगने से मो जलालुद्दीन अंसारी के 16 वर्षीय पुत्र अमजद अंसारी की मौत मामले में पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. मेहसौल थाना क्षेत्र के राजोपट्टी में दो किशोर के आपसी विवाद में चाकू लगने से मो जलालुद्दीन अंसारी के 16 वर्षीय पुत्र अमजद अंसारी की मौत मामले मे पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी मे स्थानीय निवासी मो खुर्शीद, मो आदिल उर्फ विक्की, मो लड्डू, मो लाडले, मो निक्की को आरोपी बनाया गया है. मृतक के पिता द्वारा बताया गया है कि आरोपी के द्वारा मेरे पुत्र को बुलाया गया. बाद में सभी आरोपी के द्वारा मिलकर चाकू मारकर मेरे पुत्र की हत्या कर दी. थानाध्यक्ष मो असदुल्लाह ने बताया कि पुलिस के द्वारा प्राथमिकी आरोपी मो आदिल उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया था. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 76 बोतल सौंफी शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के आवापुर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 76 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर लिया. वहीं, तस्कर अंधेरा का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा. इस संबंध में दारोगा मणिकांत कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन