Sitamarhi : बिजली चोरी मामले में दो पर प्राथमिकी व जुर्माना
Author Rakesh kumar raj
Updated:
विज्ञापन

बिजली चोरी को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पुपरी के कनीय अभियंता रवि भूषण के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
पुपरी.
बिजली चोरी को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पुपरी के कनीय अभियंता रवि भूषण के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए जैतपुर मुहल्ला निवासी रामवृक्ष पासवान के पुत्र अरुण पासवान एवं पुपरी निवासी मो सफी के पुत्र मो मकसूद को आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार, उपभोक्ता अरुण पासवान व मो मकसूद के ऊपर विभाग का बकाया राशि होने के कारण लाइन काट दिया गया था. इसके बाद भी बिजली जला रहे थे. अरुण पासवान पर 45805 व मो मकसूद पर 16356 रुपये पूर्व का बकाया सहित आर्थिक जुर्माना लगाया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










