पांचवें दिन केला के बगान से फेकन का सिर बरामद, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

Updated:
विज्ञापन
पांचवें दिन केला के बगान से फेकन का सिर बरामद, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के एनएच-22 पांच माइल के निकट केला के बगान से रविवार की दोपहर पुलिस ने फेकन पासवान का सिर बरामद कर लिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी/बथनाहा. जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के एनएच-22 पांच माइल के निकट केला के बगान से रविवार की दोपहर पुलिस ने फेकन पासवान का सिर बरामद कर लिया. 31 दिसंबर 2025 को पुलिस ने उपमन्यु पाठशाला के पास झाड़ी से फेकन पासवान का सिरकटा शव बरामद किया था. मृतक धर्मपुर गांव के वार्ड नंबर 15 का रहनेवाला था. पत्नी राजो देवी वार्ड सदस्य है. पुलिस के अनुसार, मृतक के घर से 500 मीटर की दूरी पर ही केला के बगान से शव का गायब सिर बरामद किया गया है. वहां से मृतक के दोनों पैर का जूता भी बरामद कर लिया गया है. हत्यारों ने सिर काट कर इसे जमीन में गाड़ दिया था. सिर बरामद करने को लेकर पुलिस टीम पिछले चार दिनों से डॉग स्क्वायड के साथ जांच में जुटी थी. बरामद सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने बरामद सिरकटी लाश के अलावा सिर का भी अलग से पोस्टमार्टम कराया है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान पूरा किया जा सके. मौके पर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम वैज्ञानिक तरीके से जांच में जुटी है. मालूम हो कि 31 दिसंबर 2025 को झाड़ी से बंद बोरे में रखा फेकन पासवान का शव बरामद किया था. इसके अगले दिन आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक एनएच-22 जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था. इसके बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने को लेकर एफएसएल टीम के साथ डॉग स्क्वायड टीम का सहयोग लिया था. इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन