जिले के 67 केंद्रों पर शुरू हुई मैट्रिक की परीक्षा

Published at :17 Feb 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के 67 केंद्रों पर शुरू हुई मैट्रिक की परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वाधान में सोमवार से जिले के 67 केंद्रों पर वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) आयोजित की गयी.

विज्ञापन

डुमरा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वाधान में सोमवार से जिले के 67 केंद्रों पर वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) आयोजित की गयी. प्रथम दिन प्रथम व द्वितीय पाली में मातृभाषा विषय की परीक्षा हुई, जिसमे 45663 परीक्षार्थी शामिल हुए तो 957 अनुपस्थित रहे. इस अनुपस्थित परीक्षार्थियों में कई परीक्षार्थी ऐसे भी हैं, जिन्हें परीक्षा केंद्र पर विलंब से पहुंचने के कारण प्रवेश की अनुमति नहीं मिली. पहले दिन प्रथम पाली में विलंब से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले कई परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रह गए. जिला मुख्यालय स्थित कमला बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर कई छात्रा विलंब से पहुंची, जिसे प्रवेश की अनुमति नहीं मिली. छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों ने भी अधिकारियों से काफी अनुरोध किया, पर अधिकारियों ने उन्हें बोर्ड के निर्देशों से अवगत कराते हुए सुबह नौ बजे तक ही प्रवेश की बात कही. इतना सुन छात्राएं रोने लगी तो एक छात्र बेहोश हो गयी. पलभर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल बन गया. इसी बीच सूचना मिलते ही डुमरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पहुंच कर बेहोस छात्रा को डुमरा पीएचसी पहुंचाया. फिर अभिभावक व छात्राओं को समझाबुझा कर शांत कराया गया.

अप्रैल में आयोजित होगी विशेष परीक्षा : डीईओ

मैट्रिक परीक्षा में यदि किसी परीक्षार्थी का कोई विषय छूट गया या वैसे परीक्षार्थी जो वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, वे विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते है. इस संबंध में डीईओ प्रमोद कुमार साहू ने बताया कि विशेष परीक्षा अप्रैल में आयोजित होगी. इस परीक्षा में मैट्रिक के वैसे परीक्षार्थी फॉर्म भर कर शामिल हो सकेंगे जिनका कोई विषय छूट गया या जो वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके. उन्होंने बताया कि विशेष परीक्षा के बाद उक्त दोनों परीक्षा का परिणाम आने के बाद ही इंटरमीडिएट में नामांकन का कार्य जारी होगा.

दोनों पालियों में अनुपस्थित रहे 957 परीक्षार्थी

शिक्षा विभाग के रिपोर्ट के अनुसार प्रथम पाली में 22800 परीक्षार्थी उपस्थित तो 449 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इसी तरह द्वितीय पाली में 22863 परीक्षार्थी उपस्थित तो 508 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. बताते चले कि इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में कुल 47 हजार 179 परीक्षार्थी शामिल हो रहे है, जिसमें 22 हजार 839 छात्र व 24 हजार 340 छात्रा शामिल है. परीक्षा को लेकर अनुमंडलवार केंद्रों का निर्धारण किया गया है. सदर अनुमंडल में 33 पुपरी में 24 व बेलसंड में 10 केंद्र निर्धारित किया गया है. सदर अनुमंडल में निर्धारित किये गए केन्द्रो में 11 केंद्र छात्रों के लिए तो 22 केंद्र छात्राओं के लिए शामिल है. इसी तरह पुपरी के 24 केंद्रों में 12 केंद्र छात्रों के लिए तो 12 केंद्र छात्राओं के लिए निर्धारित है. वही बेलसंड के 10 में 8 केंद्र छात्रों के लिए तो 2 केंद्र छात्राओं के लिए निर्धारित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन