sitamarhi news: स्कूल में खड़ी इलेक्ट्रिक कार में अचानक लगी आग

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय, सहियारा में गुरुवार को उस वक्त अजीब स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब स्कूल परिसर में खड़ी एक इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लगने से पूरा स्कूल परिसर धुआं-धुआं हो गया.

विज्ञापन

बथनाहा. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय, सहियारा में गुरुवार को उस वक्त अजीब स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब स्कूल परिसर में खड़ी एक इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लगने से पूरा स्कूल परिसर धुआं-धुआं हो गया. देखते ही देखते वहां अफरातफरी मच गयी. विद्यालय में पठन कार्य में लगे छात्र-छात्राओं अपने वर्ग कक्ष से निकलकर इधर-उधर भागने लगे. जलते कार से विस्फोट होने लगा, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की लपटे देखकर किसी की हिम्मत बुझाने की नहीं हो रही थी. स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष कुंदन कुमार व एएसआई राकेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. हालाकि, सूचना के बाद भी अग्निशमन दस्ता घटना स्थल पर नहीं पहुंची. जानकारी के अनुसार, बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव निवासी शिक्षक पंकज प्रकाश अपनी बीआर-2, एफ-0950 नंबर की इलेक्ट्रिक वैगनआर कार से अन्य दिनों की तरह गुरुवार को भी विद्यालय परिसर में कार खड़ी कर काम-काज में लग गये. इसी दौरान कार में अचानक आग लग गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन