31 को शिवहर जिला क्रिकेट संघ की नयी कार्यकारणी समिति के सदस्यों का होगा चुनाव
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 22 Aug 2025 6:37 PM
जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा एवं नयी कार्यकारणी समिति के सदस्यों का चुनाव आगामी 31 अगस्त को होगा.
शिवहर: जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा एवं नयी कार्यकारणी समिति के सदस्यों का चुनाव आगामी 31 अगस्त को होगा. उक्त जानकारी संघ के सचिव नवीन कुमार ने दी है. उन्होंने कहा कि कार्यकारणी समिति के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष कुल पांच पदों के लिए चुनाव होगा. कहा कि पिछले दिनों शिवहर जिला क्रिकेट संघ के विशेष आम सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा लिए गये निर्णय के आलोक में आगामी चुनावी प्रक्रियाओं के लिए चुनाव पदाधिकारी सह अधिवक्ता पुरूषोत्तम कुमार ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है.जो 22 अगस्त को सत्यापित मतदाता सूची का प्रकाशन, 23 से 26 अगस्त तक अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल की प्रक्रिया, 27 अगस्त को नामांकन आवेदनों की स्क्रूटनी एवं नामांकन वापसी और आपत्ति की तिथि 28 अगस्त को, 29 अगस्त को वैद्य अभ्यर्थियों के नामों का प्रकाशन एवं 31 अगस्त को वार्षिक आम सभा, चुनाव, मतगणना एवं परिणाम घोषित किया जाएगा.जो सभी चुनाव प्रक्रिया कार्य जीरोमाइल चौक स्थित जय रेस्ट हाऊस में होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










