Sitamarhi: छह हजार के लालच में गवां बैठा 1.70 लाख रुपये

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

ले में साइबर फ्रॉड की घटनाएं बढ़ती जा रही है. प्रतिदिन ऐसे मामले सामने आते है.

विज्ञापन

Sitamarhi: सीतामढ़ी. जिले में साइबर फ्रॉड की घटनाएं बढ़ती जा रही है. प्रतिदिन ऐसे मामले सामने आते है. फिर भी लोग लालच में पड़ जा रहे है और साइबर फ्रॉड का शिकार होकर अपनी जमा पूंजी गवां दे रहे हैं. ताजा मामला पीएम किसान निधि योजना के छह हजार रुपये के लालच में एक व्यक्ति 1.70 लाख रुपये गवा बैठा है. पीड़ित ने साइबर अपराधी के फ्रॉड के शिकार बने हैं सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के खैरवी गांव के विजय कुमार. पुलिस को बताया है कि उसके बड़े भाई श्याम बाबू राय के मोबाइल पर कॉल आया. उसने पीड़ित राय को जानकारी दी कि पीएम किसान निधि योजना के तहत अप्लाई किए थे, वह छह हजार रुपये आ गया है. अगर स्मार्ट फोन उपलब्ध हो, तो फोन पे नंबर दीजिए, पैसा भेज देते हैं. लालच में पड़कर राय ने अपनी पुत्री का मोबाइल नंबर साइबर फ्रॉड को शेयर कर दिया. फ्रॉड ने उनकी पुत्री से कुछ प्रक्रिया यानी सेल्फी और फॉर्म वगैरह भरने व वीडियो कॉल करने की बात कही. कॉल करने पर फ्रॉड ने आधार व पैन कार्ड वेरीफाई होने के बाद भी पैसा नहीं जाने की बात कही. उसने दूसरा खाता नंबर मांगा. राय की पुत्री ने अपने भाई का खाता नंबर शेयर कर दी. फ्रॉड वीडियो कॉल कर पैसे भेजने की बात कहता रहा. कुछ ऐप अमेजन, पेटीएम आदि भी डाउनलोड करवाया. कुमार ने पुलिस को बताया है कि फ्रॉड ऐप के माध्यम से पैसे भेजने का ढोंग करता रहा और एक खाते से कुछ पैसे निकाल लिया, जो पता नहीं चल सका. फिर दूसरे खाते से 1.70 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी. इस खाते में कुल दो लाख रुपये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन