Sitamarhi: मृत जीएनएम नर्स की पत्नी ने डीएस पर परेशान करने का लगाया आरोप

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल के जेएनएम कर्मी(श्रेणी ए) आशीष शर्मा की पत्नी रानी ने नगर थाना पुलिस को आवेदन दी है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. सदर अस्पताल के जेएनएम कर्मी(श्रेणी ए) आशीष शर्मा की पत्नी रानी ने नगर थाना पुलिस को आवेदन दी है. आवेदन में बतायी है कि सदर अस्पताल की प्रभारी उपाधीक्षक(डीएस) डॉ सुधा झा काफी समय से मेरे पति आशीष शर्मा को परेशान कर रही थी. वह जबरन मेरे पति से आइसीयू वार्ड चलवा रही थी. मेरे पति ने इस पर कई बार आपत्ति की तो सुधा झा उन्हें धमकी देती थी कि ये बिहार है. और कहती थी कि जैसा मै कहती हूं वैसा करना पड़ेगा, नहीं तो अंजाम बुरा होगा. यह बिहार है राजस्थान नहीं है. मेरे पति काफी समय से सारी बातें मुझे फोन पर बताते थे. वो जिंदादिल आदमी थे. वो कभी आत्महत्या नहीं कर सकते हैं. मौत के दिन सुबह 7.27 पर मेरे पति की मेरे मोबाइल नंबर 8505087628 पर वार्ता हुई थी, उसमें आत्महत्या जैसे कोई भाव नहीं थे. मुझे पूरा शक है कि मेरे पति आशीष शर्मा की मृत्यु आपराधिक वारदात करके की गयी है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन