sitamarhi news: दवा दुकान में छापा, नशीली दवाइयां व इंजेक्शन बरामद

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर पुलिस व औषधि निरीक्षक की टीम ने बुधवार को स्थानीय सोनबरसा चौक पर एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की.

विज्ञापन

सोनबरसा. डीएम के निर्देश पर पुलिस व औषधि निरीक्षक की टीम ने बुधवार को स्थानीय सोनबरसा चौक पर एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की. इस दौरान मेडिकल स्टोर में भारी मात्रा में नशीली दवा व इंजेक्शन बरामद किया गया और नशीली दवा व इंजेक्शन खरीदने व बेचने के संबंध में कोई वैध कागजात न मिलने पर औषधि निरीक्षक ने दवाओं को जब्त कर लिया है. इसके बाद मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया गया है. पुलिस ने नाइट्राजेपाम 10 पीस, एमपुल दो पीस, पाइवान टैबलेट 312 पीस व 130 पीस नशीली दवा भी उक्त दुकान से जब्त की है. इस मामले में सहियारा थाना क्षेत्र के फुलपरासी गांव वार्ड नंबर 10 निवासी रामदेव महतो के पुत्र संजय महतो को हिरासत में लिया गया है. जहां ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दवाओं के संबंध में संचालक कोई खरीदने व बेचने से संबंधित कागजात भी नहीं दिखाया है. उन्होंने बताया कि दवाओं की जांच की जा रही है. जांच में अनियमितता मिलने पर संचालक के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन