डायरिया से दादी और पोती की मौत, एक ही परिवार के पांच सदस्य हुए बीमार

Updated:
विज्ञापन
फोटो - विलखते परिजन. व  घटना की जानकारी लेते ग्रामीण . | Prabhat Khabar Network

विलखते परिजन व घटना की जानकारी लेते ग्रामीण

सीतामढ़ी के बघारी पंचायत के भरेहवा गांव में डायरिया से एक ही परिवार की दादी और पोती की मौत से हड़कंप मच गया है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है. स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं.

विज्ञापन

Sitamarhi News: प्रखंड क्षेत्र की बघारी पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित भरेहवा गांव में डायरिया से एक ही परिवार की दादी और पोती की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात खाना खाने के बाद परिवार के पांच सदस्यों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी.

Runnisaidpur News: इलाज के दौरान दादी और पोती की मौत

परिजनों ने शुरुआत में ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया. गुरुवार रात परिवार की 55 वर्षीय जानकी देवी और उनकी सात वर्षीय पौत्री राखी कुमारी की हालत गंभीर हो गई. शुक्रवार सुबह दोनों को मानिकचौक स्थित निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. राखी कुमारी अरविंद झा की पुत्री थीं.

एक बच्ची का इलाज जारी

निजी चिकित्सक डॉ. शंभूनाथ ठाकुर ने बताया कि परिवार की नौ वर्षीय मंगीता कुमारी भी डायरिया से पीड़ित है और उसका इलाज जारी है. उन्होंने बताया कि समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने के कारण दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी. फिलहाल मंगीता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

स्वास्थ्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश

रून्नीसैदपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद भरेहवा गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि उल्टी-दस्त या डायरिया के लक्षण दिखने पर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराएं और लापरवाही न बरतें.


विज्ञापन
Rakesh Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन