सीतामढ़ी जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के दौरान जलजमाव, यात्रियों को हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन
फोटो - रात्रि में कीचड़ से बचते बचाते स्टेशन पर जाती महिला व बच्चा | Prabhat Khabar Network

रात्रि में कीचड़ से बचते बचाते स्टेशन पर जाती महिला व बच्चा

सीतामढ़ी जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाने का काम जारी है, लेकिन हल्की बारिश ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. जलजमाव और कीचड़ से प्लेटफार्म तक पहुंचना मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जंक्शन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है. निर्माण कार्य के तहत स्टेशन के मुख्य और साइड गेट के आसपास बड़े पैमाने पर भवन निर्माण किया जा रहा है. इसी बीच हल्की बारिश के बाद स्टेशन परिसर और प्रवेश मार्ग पर जलजमाव होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. निर्माण कार्य के बीच कीचड़ और पानी भर जाने से प्लेटफॉर्म तक पहुंचना मुश्किल हो गया.

 हल्की बारिश में जलमग्न हुआ स्टेशन परिसर

शुक्रवार शाम हुई बारिश के बाद अस्थायी टिकट और पूछताछ काउंटर के सामने पानी और कीचड़ जमा हो गया. यात्रियों को सामान लेकर गड्ढों और कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ा. महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को सबसे अधिक कठिनाई हुई. कई लोग पानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्ता तलाशते नजर आए.

जलनिकासी बाधित होने से बढ़ी परेशानी

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि स्टेशन पुनर्विकास कार्य के दौरान कई नालों का मार्ग बंद हो गया है. इसके कारण वर्षा का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है. उनका कहना है कि थोड़ी सी बारिश में भी पूरा स्टेशन परिसर जलमग्न हो जाता है. यदि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो मानसून में स्थिति और गंभीर हो सकती है.

यात्रियों ने रेलवे से की व्यवस्था सुधारने की मांग

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य के साथ-साथ अस्थायी जलनिकासी, समतल रास्ता और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए. उनका कहना है कि स्टेशन का विकास जरूरी है, लेकिन निर्माण अवधि में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: भारत-नेपाल सीमा के पास पानी भरे गड्ढे में मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस


विज्ञापन
चंद्र मोहन झा

लेखक के बारे में

By चंद्र मोहन झा

चंद्रमोहन विगत 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे जिला और ब्लॉक स्तर पर क्राइम तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी संवेदनशील खबरों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के समसामयिक मुद्दों पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन