सीतामढ़ी को सूखाग्रस्त जिला घोषित करने की मांग

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 06 Sep 2025 7:13 PM

विज्ञापन

संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को जिले के सिरौली, बलुआ हनुमाननगर तथा रामनगरा में किसान सभा व बैठक का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को जिले के सिरौली, बलुआ हनुमाननगर तथा रामनगरा में किसान सभा व बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सीतामढी को सूखाग्रस्त जिला घोषित कर सभी खेतीहरों को नकद सहायता देने, किसान सम्मान योजना की राशि दोगुनी करने तथा 60 वर्ष से उपर के किसान-मजदूरों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग की गयी. साथ ही कृषि विभाग के तालमेल से उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की गयी. इन ज्वलंत सवालों पर 15 सितंबर को समाहरणालय पर किसानों के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का भी निर्णय लिया गया. मोर्चा के उत्तर बिहार संयोजक डॉ आनंद किशोर ने कहा कि बदलते मौसम से किसानों की तबाही बढी है. खेती-किसानी की सुरक्षा हेतु अन्नदाता के किसान सम्मान की राशि में बढोतरी तथा किसान पेंशन योजना लागू करे सरकार. बिहार की तस्वीर यही है कि मजदूरों को वाजिब काम तथा मजदूरी नही मिलता. वह परिवार छोड बडे शहरों में पलायन कर रहा है. किसान अनाज, गन्ना, फल-सब्जी के दाम, सिंचाई, पीने के पानी के लिए तरस रहें हैं. यूरिया व डीएपी के लिए लाठी खा रहे हैं. कारपोरेट हित में किसानों की जमीन जबरन छीनी जा रही है. सिरौली के सभा की अध्यक्षता मोर्चा के उपाध्यक्ष अमरेंद्र राय, हनुमाननगर की बैठक की अध्यक्षता महेंद्र सिंह, बलुआ में रामलखन सिंह तथा रामनगरा में किसान नेता तथा मुखिया राजकिशोर सिंह ने की. बैठक व सभा में डुमरा के अध्यक्ष अवधेश यादव, जिला सचिव अश्विनी मिश्र, ओमप्रकाश, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, विजय राय, गगनदेव पंडित, गणेश शर्मा, बद्री राम, अमित ठाकुर, शंभू राय, महेंद्र सिंह, विवेक कुमार, सत्येंद्र कुमार, गौरीशंकर कुमार, बिहारी सिंह, अखिलेश कुमार, मांझी राय, उदय सिंह समेत कई किसान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन