करंट लगने से जिला बार एसोसिएशन के सचिव की पत्नी की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Aug 2024 7:41 PM
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोतनाजे गांव में गुरुवार की सुबह 6:00 बजे के करीब जिला बार एसोसिएशन के महासचिव सह अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह
तरियानी: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोतनाजे गांव में गुरुवार की सुबह 6:00 बजे के करीब जिला बार एसोसिएशन के महासचिव सह अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह की पत्नी को अचानक बिजली के करंट लगने से असामियक निधन हो गया है. बताया जाता है कि वें घर में सुबह झाड़ू लगा रही थी.इसी बीच पेटी ट्रंक को हाथों से पकड़ ली. जहां अचानक पेटी ट्रंक में बिजली के करंट आ जाने से उन्हें करंट लगने से वें जमीन पर गिर पड़ी. तथा उनकी मौत उसी वक्त हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही बेलसंड के पूर्व विधायक सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि जदयू के वरीय नेता राणा रणधीर सिंह चौहान ने मृतक के पति सह वरीय अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करते हुए संतना दी है. उन्होंने इस घटना को काफी दर्दनाक दुखद बताया है.तथा इस घटना से उनके पूरे परिवार का रो- रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम सा छाया हुआ है.वही अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह के दो छोटे- छोटे लड़के हैं. दो शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार तरियानी: तरियानी छपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरियानी छपरा गांव से दो शराब तस्कर एक महिला लाल बत्ती देवी को 2 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. दूसरा तरियानी छपरा निवासी कुणाल सिंह को तीन बोतल 180 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.जिसकी पुष्टि तरियानी छपरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










