शांति भंग करने का प्रयास करने वालों से पूरी सख्ती से निपटें

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 07 Sep 2025 7:09 PM

विज्ञापन

आगामी पर्व-त्योहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव के विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर रविवार को समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में अधिकारियों की बैठक हुई.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. आगामी पर्व-त्योहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव के विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर रविवार को समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में अधिकारियों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीएम रिची पांडेय व एसपी अमित रंजन ने संयुक्त रुप से की. बैठक में सभी एसडीओ व एसडीपीओ उपस्थित रहे. बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी पर्व-त्योहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण गंभीरता और प्रतिबद्धता से कार्य करें. उन्होंने कहा कि आगामी पर्व त्योहार एवं निर्वाचन को देखते हुए विधि व्यवस्था संधारण में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही शांति भंग करने का प्रयास करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा. उन्होंने कहा कि हर हाल में यह सुनिश्चित करें कि आम नागरिक एवं श्रद्धालु बिना किसी भय के त्योहार मना सकें और चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो. डीएम ने निर्देश दिया कि सभी आर्म्स का शत-प्रतिशत सत्यापन कराया जाए. संपत्ति विरूपण अधिनियम एवं लाउडस्पीकर एक्ट का सख्ती से अनुपालन हो. नियमित रूप से वाहन चेकिंग अभियान संचालित किए जाएं. शराब एवं भूमि माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो. शांति भंग करने वालों पर भारतीय नागरिक संहिता की धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई हो. विशेष रूप से सीसीए की धारा 3(ए) एवं धारा 12 के अंतर्गत असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रस्ताव भेजे जाएं.

— एसपी ने कहा- विधि व्यवस्था संधारण में कोताही बर्दाश्त नहीं

सीओ को भी निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर विधि-व्यवस्था समन्वय समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करें और शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निपटारा करें. भूमि विवादों के समाधान हेतु प्रत्येक शनिवार को आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष एवं सीओ ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें. बैठक में एसपी ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी.

— भीड़-भाड़ वाले जगहों, धार्मिक स्थलों व बाजारों में सघन पेट्रोलिंग का निर्देश

जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस हर स्तर पर सजग और सक्रिय रहेगी. बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि पर्व-त्योहार एवं चुनाव के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए. भीड़-भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं बाजारों में पुलिस पेट्रोलिंग व रात्रि गश्ती को और तेज किया जाए. संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखी जाए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए, अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई हो. उन्होंने जिला जनसंपर्क विभाग एवं पुलिस साइबर सेल को इस आशय का विशेष निर्देश दिया. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी को मजबूत करने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष गश्ती एवं चौकसी की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन