छेड़खानी की उलाहना देने पर पिता पर जानलेवा हमला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 9:09 PM

विज्ञापन

थाना अंतर्गत चंदौली गांव में छेड़खानी की उलाहना देने गये लड़की के पिता के साथ मारपीट की घटना सामने आया है.

विज्ञापन

बेलसंड. थाना अंतर्गत चंदौली गांव में छेड़खानी की उलाहना देने गये लड़की के पिता के साथ मारपीट की घटना सामने आया है. मामले में चंदौली गांव निवासी मो साजिद, मो तौहीद, मो प्यारे व मो जावेद को आरोपित किया गया है. आरोपितों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित की बेटियों के साथ स्कूल आने-जाने के दौरान मो साहिद छेड़खानी करता था. जानकारी मिलने पर पीड़ित ने जब उलाहना देने आरोपित के पिता के पास पहुंचा तो पुत्र को समझाने के बजाय उल्टे साजिद के पिता ने आवेश में आकर पीड़ित के घर पर पहुंचकर मारपीट की. चाकू से जान मारने की नीयत से गर्दन पर वार किया, जिसमें पीड़ित गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया, जहां पीड़ित का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन