Darbhanga News: DMCH दरभंगा जा रहे हैं तो पहले देख लें ओपीडी में बैठने वाले डॉक्टरों की पूरी लिस्ट

सांकेतिक तस्वीर
Darbhanga News: दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (DMCH) में मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी में बैठने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों की लिस्ट जारी कर दी गई है. मेडिसिन, सर्जरी, शिशु रोग सहित अन्य विभागों के डॉक्टरों की पूरी जानकारी यहां देखें...
Darbhanga News: उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (DMCH) में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए एक जरूरी खबर है. प्रतिदिन हजारों की संख्या में दूर-दराज से मरीज यहां ओपीडी (OPD) में दिखाने आते हैं. मरीजों की सुविधा और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए अस्पताल के विभिन्न विभागों में बैठने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों की सूची जारी की गई है.
पूरी लिस्ट देखें
मरीजों को अब संबंधित विभाग के डॉक्टरों के बारे में जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. किस विभाग में कौन से विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे, इसकी पूरी लिस्ट नीचे दी गई है:
DMCH ओपीडी डॉक्टर लिस्ट
मेडिसिन विभाग: डॉ भी एन झा
सर्जरी विभाग: डॉ एके झा
नेत्र विभाग: डॉ कुमारी प्रीति
इएनटी (नाक-कान-गला) विभाग: डॉ रिजवान अहमद
शिशु रोग विभाग: डॉ अशोक कुमार
ऑर्थोपैडिक (हड्डी रोग) विभाग: डॉ रामशीश यादव
गायनी (स्त्री रोग) विभाग: डॉ अलका मिश्रा
स्कीन एंड भीडी (चर्म रोग) विभाग: डॉ सुधीर कुमार गुप्ता
मरीजों और उनके परिजनों से अपील है कि वे अस्पताल आने से पहले इस लिस्ट को जरूर देख लें. इससे ओपीडी काउंटर पर पर्ची कटाते समय आपको आसानी होगी और आपका समय बचेगा. मरीज समय पर अस्पताल पहुंचकर संबंधित विभाग में इन विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपना बेहतर इलाज करवा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










