102 रनों से दरभंगा ने मुजफ्फरपुर को दिया मात

बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में डुमरा हवाई मैदान में चल रहे मिथिला जोन के सीनियर जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दरभंगा व मुजफ्फरपुर बीच मैच खेला गया.
सीतामढ़ी. बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में डुमरा हवाई मैदान में चल रहे मिथिला जोन के सीनियर जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दरभंगा व मुजफ्फरपुर बीच मैच खेला गया. सबसे पहले दोनों टीमों के बीच टॉस हुआ. मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दरभंगा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 283 रनों का लक्ष्य रखा. दरभंगा के आयुष ने 94 व अल्तमिश ने 82 रनों का योगदान दिया. वहीं, मुजफ्फरपुर के गेंदबाज विशाल ने तीन व रवि ने दो विकेट प्राप्त किये. जवाब में उतरी मुजफ्फरपुर की टीम महज 40.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी. मुजफ्फरपुर के बल्लेबाज भरत ने 66 व अंकित ने 23 रनों का योगदान दिया. दरभंगा के गेंदबाज त्रिपुरारी व मनीष ने चार-चार विकेट प्राप्त किये. इस तरह दरभंगा की टीम इस मैच को 102 रनों से जीत ली. ””””””””मैन ऑफ द मैच”””””””” दरभंगा के त्रिपुरारी को घोषित किया गया. मैच के दौरान सीइओ श्याम किशोर प्रसाद, एसडीसीए के सचिव ज्ञान प्रकाश, पंकज कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, दरभंगा के सेक्रेटरी पवन कुमार सिंह व विवेक मिश्रा मौजूद थे. अंपायर वेदप्रकाश व आशुतोष, स्कोरर रोहित व नीरज मौजूद थे. शनिवार को सीतामढ़ी बनाम मुजफ्फरपुर के बीच खेला जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




