रमजान महीने के पहले जुमा पर नमाज पढ़ने को मस्जिदों में उमड़ी भीड़

Updated at : 07 Mar 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
रमजान महीने के पहले जुमा पर नमाज पढ़ने को मस्जिदों में उमड़ी भीड़

शुक्रवार को रमजान महीने का पहला जुमा था. तमाम मस्जिदों एवं मदरसों में बड़ी संख्या में रोजेदार इकट्ठा होकर जुमे की नमाज अता की.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. शुक्रवार को रमजान महीने का पहला जुमा था. तमाम मस्जिदों एवं मदरसों में बड़ी संख्या में रोजेदार इकट्ठा होकर जुमे की नमाज अता की. जुमा की नमाज में शामिल मदरसा रहमानिया, मेहसौल मस्जिद के इमाम मौलाना मो खुर्शीद आलम ने जुमा की तकरीर में कहा कि रमजान आते ही जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और जहन्नुम के दरवाजे बंद कर दिए जाते है. इस महीना में शैतान को कैद कर दिया जाता है. रमजान बरकत और मगफिरत का महीना है. इस महीना में अधिक से अधिक इबादत कर अल्लाह को राजी करें और अपनी मगफिरत कराएंं.अपना समय ज्यादातर इबादत में गुजारें. इस्लाम धर्म में जुमा का दिन महत्वपूर्ण है. रमजान में जुमा का महत्व और बढ़ जाता है. जुमा को छोटी ईद कहा जाता है. जुमा का आम दिनों में अलग मुकाम हासिल है. पांच वक्त की नमाज नहीं अदा करने वाले मुस्लिम भाई भी जुमा की नमाज जरूर अदा करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन