sitamarhi news: पूर्व के विवाद में दंपती व पुत्र को घायल किया, प्राथमिकी

Updated at : 17 Apr 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
sitamarhi news: पूर्व के विवाद में दंपती व पुत्र को घायल किया, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के कुसमारी गांव के वार्ड नंबर 14 निवासी लखिंदर दास ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र के कुसमारी गांव के वार्ड नंबर 14 निवासी लखिंदर दास ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में गांव के फेकू दास, रामाशंकर दास समेत अन्य को आरोपित किया है. प्राथमिकी में कुदाल व चाकू से हमला कर पुत्र बिट्टू कुमार व पत्नी को घायल करने का आरोप लगाया है. पत्नी के गले से जेवर छीन लेने का भी आरोप लगाया है. 17 वर्षीया लड़की लापता, मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी रून्नीसैदपुर. गाढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीया लड़की के लापता हो जाने की प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के ही प्रेमनगर निवासी कपल पासवान के पुत्र सतीश कुमार समेत एक अज्ञात को आरोपित किया गया है. लापता लड़की की मां के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि विगत आठ अप्रैल को लड़की घर पर ही थी, जबकि उसकी मां अपने एक ग्रामीण के जनेऊ के कार्यक्रम में शामिल होने सीतामढ़ी के पुनौराधाम गयी थी. आरोपित ने नाबालिक पुत्री को अपने जाल में फंसा लिया तथा उसे अपने साथ ले जाकर उसे लापता कर दिया है. 120 बोतल सौंफी शराब बरामद, तस्कर फरार सुप्पी. थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम गश्ती के क्रम में अख्ता बांध के पश्चिम 120 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि स्थानीय चौकीदार की निशानदेही पर अख्ता गांव निवासी दुखा साह एवं सुनील राम के रूप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उक्त दोनों तस्कर को नामजद किया गया है. जमीन संबंधी विवाद में मारपीट कर घायल किया, प्राथमिकी सुप्पी. थाना क्षेत्र के कोठिया राय पंचायत अंतर्गत बोकठा टोला में जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल रामसागर साह का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ससौला में कराया गया. इस संबंध में पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में रौशन कुमार, भवसागर साह, रघुनंदन साह, सतीश कुमार, नेहा देवी सहित सात लोगों को आरोपित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन