sitamarhi news : कैदी की मौत मामले में एनएचआरसी के गाइड लाइन का हो रहा अनुपालन : एसपी

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 22 May 2025 10:20 PM

विज्ञापन

डुमरा मुख्यालय स्थित मंडल कारागार में मंगलवार को इलाज के दौरान कैदी मुकेश्वर राय की मौत को लेकर जांच शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा मुख्यालय स्थित मंडल कारागार में मंगलवार को इलाज के दौरान कैदी मुकेश्वर राय की मौत को लेकर जांच शुरू कर दिया गया है. एसपी अमित रंजन ने बताया है कि 20 मई 25 की शाम में मंडल कारा, सीतामढ़ी में विचाराधीन कैदी मुकेश्वर राय की चेतना खो जाने की शिकायत के उपरांत उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, जिस क्रम में उनकी मौत हो गई. कैदी की मौत को लेकर एनएचआरसी (राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भारत) के सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

–जेल प्रशासन ने मेडिकल टीम को भेजी कैदी की मेडिकल रिपोर्ट

वही सदर अस्पताल के तीन सदस्यीय मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने से पहले जेल प्रशासन से मृतक मुकेश्वर राय की पूरी मेडिकल रिपोर्ट मांगी थी. जानकारी के अनुसार जेल प्रशासन के द्वारा मुकेश्वर राय से संबंधित सभी मेडिकल रिपोर्ट सदर अस्पताल भेजा गया है. मेडिकल रिपोर्ट व पोस्टमार्टम के आधार पर मेडिकल टीम के द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाया जायेगा. जानकारी के अनुसार डुमरा थाना क्षेत्र के पकटोला निवासी सूरज राय के पुत्र मुक्तेश्वर राय को डुमरा थाना पुलिस ने शराब के मामले में 18 मई 25 को जेल भेजा गया था. मौत के बाद जेल अधीक्षक मनोज सिन्हा ने बताया था कि पिछले मंगलवार की सुबह अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. बाद में उसे जेल चिकित्सक के द्वारा इलाज की गयी. बाद में उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जांच के बाद चिकित्सक के द्वारा मुकेश्वर राय को मृत घोषित कर दिया गया. बाद में उसका मजिस्ट्रेट के निगरानी में तीन सदस्यीय मेडिकल टीम के द्वारा विडियो ग्राफी में पोस्टमार्टम की गयी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

–कार्रवाई नहीं होने पर होगा अनिश्चितकालीन आंदोलन : अर्जुन राय

पूर्व सांसद अर्जुन राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कैदी मुकेश्वर राय की मौत को लेकर जिला प्रशासन को स्पष्ट तौर पर कहा है कि न्यायिक जांच करा कर दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या के तहत कार्रवाई नहीं करने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जायेगा. कहा कि, आदतन बदमाशों की तरह छोटे मामले में मुकेश्वर राय को गिरफ्तार कर थर्ड डिग्री देकर उसकी हत्या कर देने से आम जनता भी दहशत में है. डुमरा थाना पुलिस व जेल प्रशासन के भूमिका की निष्पक्ष जांच आवश्यक है. ताकि सच सामने आ सके. पूर्व विधायक सुनील कुमार कुशवाहा ने पूर्व सांसद की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि कैदी की मौत को लेकर जनता में उबाल है. कानून व्यवस्था के प्रति असंतोष का माहौल बनता जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन