sitamarhi news: इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का क्लास शुरू

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत छतौना गांव स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार से प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का क्लास विधिवत रुप से शुरु हो गया है.

विज्ञापन

पिपराही: प्रखंड अंतर्गत छतौना गांव स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार से प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का क्लास विधिवत रुप से शुरु हो गया है.मालूम हो कि विगत 22 मार्च को कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने के बाद से कॉलेज परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ था.जो 13 तीनों के बाद कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं के आने से फिर से चहल-पहल बढ़ गई है.उक्त जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केशवेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रथम चरण में अभी सिर्फ प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का क्लास शुरू किया जा रहा है.इसके बाद द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का क्लास शुरू करने की योजना है.हालांकि द्वितीय से चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए फिलहाल ऑनलाइन क्लास जारी रहेगा.साथ ही प्राचार्य ने यह भी कहा कि प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को भी कॉलेज में बुलाया जा रहा है.जो विद्यार्थी एवं अभिभावक से एग्रीमेंट कराया जाएगा कि भविष्य में कोई भी गलत कदम नहीं उठाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन