मासूम रीता की दर्दनाक मौत से मधेसरा गांव के लोग गमगीन

Updated at : 09 Mar 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
मासूम रीता की दर्दनाक मौत से मधेसरा गांव के लोग गमगीन

नगर थाना क्षेत्र के फोरलेन बिस्मिल्लाह चौक पर हुई ट्रक व टेंपो की टक्कर में चाची के संग मामा गांव गई 4 वर्ष की रीता की दर्दनाक मौत से परिवार के साथ ही मधेसरा गांव के लोग गमगीन हैं.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के फोरलेन बिस्मिल्लाह चौक पर हुई ट्रक व टेंपो की टक्कर में चाची के संग मामा गांव गई 4 वर्ष की रीता की दर्दनाक मौत से परिवार के साथ ही मधेसरा गांव के लोग गमगीन हैं. सदर अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों के मुंह से एक ही शब्द निकल रहे थे कि ट्रक चालक के लापरवाही के कारण एक गरीब का हंसता- खेलता परिवार बर्बाद हो गया. कोलकाता से होली व पड़ोसी के शादी समारोह में शामिल होने आये भरत साह को क्या पता था कि उनके साथ पत्नी व भतीजी की भी अकाल मृत्यु हो जायेगी. मौत की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचे भरत साह के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था. उनकी चित्कार से पूरा अस्पताल परिसर में मातम का माहौल था. सभी ट्रक चालक के लापरवाही से गाड़ी चलाने का कारण घटना की बात कह रहे थे. इससे पहले फोरलेन पर हुए भीषण हादसे का जिसने भी दृश्य देखा मुंह कलेजे में आ गया. 4 वर्षीय बच्ची रीता, महिला अंजलि, भरत व टेंपो चालक सत्येंद्र कुमार का शव टेंपो व ट्रक के बीच ऐसा फंसा था कि दो क्रेन से ट्रक को हटाने के बाद टेंपो के अंदर से शव को निकाला गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो में बैठे किसी भी व्यक्ति को एक सेकेंड का मौका भी नहीं मिल पाया और उसकी मौत हो गयी. वहीं, नगर थाना क्षेत्र के फोरलेन बिस्मिल्लाह चौक पर हुए ट्रक व टेंपो की टक्कर में चार लोगों की मौत मामले में पुलिस की जांच की है. प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि ट्रक का चालक तेज गति से अनियंत्रित होकर गाड़ी चला रहा था. जिसके कारण वह सामने से आ रही टेंपो को घसीटते हुए सड़क किनारे खड़े पोल से टकरा गया, जिसके कारण टेंपो में सवार चालक समेत सभी चारों की मौके पर ही मौत हो गयी. थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन दी गयी है. आवेदन में ट्रक नंबर के चालक को आरोपी बनाया गया है. घटना के तत्काल बाद पुलिस ने ट्रक के खलासी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ कर ट्रक चालक की पहचान की गयी है. जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा. बताया कि एसएफएल टीम के द्वारा जांच की गयी है. वहीं, लोगों का भी बयान दर्ज की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन