बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा युवक जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jun 2024 8:55 PM
जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया गांव के पास रविवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी
सीतामढ़ी. जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया गांव के पास रविवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. वही बाइक पर सवार उसका दोस्त जख्मी हो गया. मृतक की पहचान सोनवरसा थाना क्षेत्र के चिलरी वार्ड नंबर 6 निवासी बीरेंद्र महतो का 18 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रुप में की गयी है. जख्मी उसी गांव की बताया गया है. जानकारी के अनुसार अंकुश कुमार अपने ग्रामीण दोस्त के साथ रात्रि में बाइक से सीतामढ़ी से घर जा रहा था. इसी दौरान अररिया गांव के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर के द्वारा टक्कर मारी गयी. जिसके कारण दोनों सडक पर गिर गये. वही ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. बाद में घाययवस्था में सदर अस्पताल लाया गया. जहा जांच के बाद चिकित्सक के द्वारा अंकुश कुमार को मृत घोषित कर दिया गया. सूचना मिलने पर पहुची नगर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया. बाद में शव को परिजनों को सौंप दी गयी. कन्हौली थानाध्यक्ष सेंटू कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा आवेदन देने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










