रून्नीसैदपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा जख्मी

सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के रुन्नी चौक के समीप सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी
रून्नीसैदपुर(सीतामढ़ी). सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के रुन्नी चौक के समीप सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी वहीं, दूसरा युवक बुरी तरह जख्मी है. मृत युवक की पहचान प्रखंड मुख्यालय स्थित सैदपुर घाट निवासी उमेश मंडल के करीब 22 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रुप में की गयी है. वहीं, जख्मी गांव के ही हितलाल सहनी के करीब 25 वर्षीय पुत्र गणेश सहनी का उपचार एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. मुखिया प्रतिनिधि अशोक राय ने इसकी पुष्टि की है. बताया है कि वह कोमा में है. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरपुर की ओर से अपने घर जा लौट रहे थे. रून्नी चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से यह दुर्घटना घटी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रून्नीसैदपुर थाने की पुलिस ने जख्मी के परिजनों व स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से जख्मी दोनों युवक को इलाज के लिये एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेजा. जहां ले जाने के क्रम में सूरज की रास्ते में ही मौत हो गयी. एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है. मुजफ्फरपुर मेडिकल हॉस्पिटल में ही मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया. युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




